फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एजे पैसेंजर का इंजन फेल, तीन घंटे बाद हुई रवाना, दो अन्य ट्रेनें हुईं प्रभावित

विज्ञापन
मड़ियाहूं के रघुनाथपुर गांव के पास इंजन फेल होने से खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं/मीरगंज। जंघई-जफराबाद रेलखंड पर शनिवार को एजे पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। मड़ियाहूं स्टेशन से रवाना होने के पांच मिनट बाद ही ट्रेन रघुनाथपुर गांव के पास खड़ी हो गई। इंजन में तकनीकी खराबी के कारण सिंगल लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इसके चलते गोदान एक्सप्रेस को जंघई स्टेशन पर दो घंटे तक रोकना पड़ा, जबकि रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी को भी मड़ियाहूं स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। दूसरे इंजन की मदद से एजे पैसेंजर को करीब तीन घंटे की देरी से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि संगम से चलकर जौनपुर जाने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन संख्या 54375 सुबह 10:17 बजे मड़ियाहूं स्टेशन से रवाना हुई थी। किलोमीटर संख्या 33/14 पर सुबह 10:22 बजे इंजन खराब हो गया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद जौनपुर जंक्शन से दूसरा इंजन मंगवाया गया।
उधर, जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि सिंगल लाइन होने के कारण जौनपुर की ओर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस को एहतियातन जंघई स्टेशन पर रोकना पड़ा। ट्रेन सुबह 11 बजे पहुंची थी और ट्रैक क्लीयर होने के बाद दोपहर एक बजे रवाना की गई।
विज्ञापन

ट्रेन में सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उग्रसेनपुर से जौनपुर कचहरी में जमानत संबंधी काम से जा रहे रमाशंकर यादव समय पर नहीं पहुंच सके। बृजलाल को भी कचहरी पहुंचना था। वहीं, कटवार निवासी प्रदीप कुमार शर्मा परिवार के साथ चौकियां धाम दर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन खड़ी रहने से भूख-प्यास के कारण बच्चे परेशान हो गए। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से मड़ियाहूं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

दो घंटे खड़ी रही गोदान एक्सप्रेस
एजे पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल होने के बाद गोदान एक्सप्रेस सुबह 11 बजे जंघई स्टेशन पर एक बजे तक खड़ी रही। वहीं रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी को ट्रैक बाधित होने के कारण मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ी, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें