फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमत और बरकत लेकर आएगा रमजान, तैयारियों में जुटे लोग

विज्ञापन
रमजान पर्व के मद्देनजर कोतवाली चौराहे पर ड्राई फ्रूट की खरीदारी करतीं मुस्लिम महिलाएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। रहमत और बरकत का महीना रमजान के लिए मुस्लिम घरों में तैयारी शुरू हो गई है। चांद 13 को दिखा तो पहला रोजा 14 अप्रैल को होगा। सहरी और इफ्तार के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी अभी से शुरू हो गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी माहौल बदला हुआ है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण घर के अंदर ही रमजान की रस्में पूरी करनी होगी। मौलाना व इमाम ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए रमजान मनाएं। घर में ही इबादत करें। शहर और ग्रामीण इलाके में भी मस्जिदों की साफ-सफाई कर रंगरोगन का काम भी पूरा कर लिया गया है। कोविड को देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि इस साल भी मस्जिदों में तरावीह नहीं होगी। रोजेदार घरों में ही अल्लाह की इबादत करेंगे। सेहरी और इफ्तार में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानदारों ने भी लोगों की मांग को देखते हुए तैयारी पहले से ही कर ली है। शकील मंसूरी कहते हैं कि रमजान की तैयारी के लिए चना, मटर, बेसन, खजूर, पापड़, मैदा, रुहआफजा, दूधफेनी, सूखा मेवा आदि सामग्री की खरीदारी चार दिन पहले से ही शुरू हो गई है। जा नमाज, बाल्टी और अन्य जरूरी बर्तन की भी खरीदारी हो रही है। शहर की ऐेतिहासिक अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, शेर वाली मस्जिद, खानका रशीदिया समेत ग्रामीण इलाकों में भी मस्जिदों में साफ-सफाई और रंगरोगन का काम पूरा कर लिया गया है। मस्जिदों में वजूखाना ठीक कराकर वहां नए डिब्बे, टोटी, साबुन आदि जरूरी वस्तुओं का इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें