फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रामोत्सव शुरू, धार्मिक स्थलों की हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या के उपलक्ष्य में रविवार को जिले में आठ दिवसीय रामोत्सव 2024 का शुभांरभ हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन जिले में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अभियान चलाकर मंदिरों, धार्मिक स्थलों, कार्यालयों व मुख्य मार्गों की सफाई की। प्लास्टिक मुक्त परिसर का आह्वान किए। गौरीशंकर धाम सुजानगंज, राम जानकी मंदिर तिलौरा, सोमनाथ मंदिर मछलीशहर, अजोशी धाम मंदिर केराकत में सफाई कर चूने का छिड़काव किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी ने विसर्जन घाट पर व बीएसए डाॅ.गोरखनाथ पटेल ने कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। मछलीशहर में एडीओ पंचायत राम निहार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ब्लाॅक के शोभनाथ मंदिर जमालपुर, घसीटानाथ मंदिर बरईपार, राम जानकी मंदिर तिलौरा में सफाई की गई। एडीओ के मंदिर परिसरों की सफाई के लिए 20-20 सफाई कर्मियों की टोली बनाई गई है। उधर, मड़ियाहूं में नगर पंचायत अध्यक्ष रूखसाना कमाल के नेतृत्व में खैरुद्दीनगंज स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में हनुमान मंदिर, यादव बस्ती, पाल बस्ती गोशाला मंदिर, राम मंदिर में सफाई की गई। इस दौरान सभासद राकेश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी डाॅ.संजय कुमार मौजूद रहे। बदलापुर क्षेत्र के बरौली गांव स्थित संत भंगड़दास कुटी में अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने लोगों से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाकर तीर्थ स्थलों की सफाई आह्वान किया। इस दौरान शनि शुक्ल, सिकंदर मौर्य, वैभव सिंह, योगेश पांडेय, अंबुज तिवारी, सुरेश चौहान उपस्थित रहे। उधर, जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम के नेतृत्व में रोडवेज परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सफाई की गई। इस मौके पर रामदयाल द्विवेदी, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रिंकू सिंह, विनोद विश्वकर्मा, देवांश सिंह, जेड हुसैन मौजूद रहे।
राम व हनुमान मंदिर पर हुआ भजन कीर्तन
बदलापुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को क्षेत्र के भलुआही, सरोखनपुर तथा बरौली गांव स्थित भगवान श्रीराम व श्री हनुमानजी के मंदिरों पर भजन मंडली की ओर भजन कीर्तन कराया गया। एसडीएम अर्चना ओझा ने सभी नोडल अधिकारियों को विशेष हिदायत दी कि मंदिरों पर भजन कीर्तन साफ-सफाई का कार्य निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने ग्रामीणांचल के मंदिरों पर भी भजन कीर्तन साफ-सफाई करने व मंदिरों को सुसज्जित करने के लिए खंड विकास अधिकारी बदलापुर, महराजगंज तथा बक्शा को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें