जफराबाद। दया नारायण लीला समिति कबूलपुर की ओर से 76 वें वर्ष में भी रामलीला के भव्य मंचन की तैयारियों की जा रही है। इसके लिए रविवार को कबूलपुर बाजार स्थित मंचन स्थल से जयघोष के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा को समाजसेवी ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार चौहान ने भगवा ध्वज लहराकर रवाना किया। यह कल्याणपुर, जोगीबीर बाबा मंदिर, मशऊदपुर, नत्थनपुर, वीरभानपुर, नेहरुनगर, सैदपुर, गयासपुर, सखोईं, शिवपुर, बीबीपुर, हूंसेपुर, मोथहां आदि ग्रामों में भ्रमण कर वापस मंच पर पहुंची। समिति के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने आगामी 19 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाली रामलीला के बारे में विस्तार से अवगत कराया। संचालन महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।