फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम की सफलता के लिए निकली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार की शाम सात बजे जनजागरण रैली निकाली गई। रैली में जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह, विधायक रमेश मिश्रा आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार को प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली। इस दौरान सार्वजनिक इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने की लोगों से अपील की गई। रैली नई बाजार से निकलकर सार्वजनिक इंटर कालेज मुख्यमंत्री के सभा स्थल तक गई। रैली में चेयरमैन शिव गोविंद साहू, संतोष मिश्रा, संतोष गुप्ता, रंजीत भोज्यवाल, आलोक कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, संजय, विनय सिंह, संजीव गुप्ता, रोहन पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, राजीव गुप्ता, शंकरलाल केसरी, राजकुमार, गुलाब सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, सीके गुप्ता, पंकज मिश्रा, पंकज तिवारी, राजकुमार मौर्य व धरम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें