फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे रज्जू भैया: प्रो.राजाराम यादव

विज्ञापन
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया की पुण्यतिथि पर अपने विचार व्यक्त करते कुलपति प्रोफेसर राजार? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि के प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चतुर्थ सर संघचालक प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया की पुण्यतिथि मनाई गई। शिक्षकों ने उनके व्यक्तिव-कृतित्व पर चर्चा करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. राजाराम यादव ने कहा कि रज्जू भैया एक प्रभावशाली शिक्षक रहे। पढ़ाना उनका शौक था। प्रयागराज विवि में पढ़ाने के दौरान, उन्होंने संघ के कार्यों में अपना योगदान जारी रखा। भौतिक विज्ञान विषयों पर असामान्य शक्तियों के साथ रज्जू भैया अपने शिष्यों के लिए सरल और दिलचस्प शिक्षण शैली और स्नेह के कारण प्रयाग विवि के सबसे लोकप्रिय और सफल प्राध्यापक थे।
वित्त अधिकारी एनके सिंह ने कहा निस्वार्थ स्नेह और अथक परिश्रम के कारण रज्जू भैया को सभी प्यार करते थे। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. देवराज सिंह ने कहा कि रज्जू भैया चिंतक, समाज-सुधारक और कुशल संगठक थे। एनएसएस के समन्यवक डॉ. राकेश यादव ने कहा कि रज्जू भैया ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र की भलाई के बारे में सोचा। कार्यक्रम में प्रो. बीबी तिवारी, आरएस दुबे, गिरिधर मिश्र, शशिकांत यादव, संदीप कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, मिथिलेश यादव, नीरज अवस्थी, श्याम कन्हैया, श्रवण कुमार, रमांशु प्रभाकर, सौरभ सिंह, दीपक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी डॉ. राजकुमार सोनी ने आभार जताया। संचालन डॉक्टर नितेश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें