फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी पर रिश्तेदारी में आए राजगीर को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर जमुआ गांव में मंगलवार की रात रिश्तेदारी में आए राजगीर को छेड़खानी करने के आरोप में लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर नई बाजार निवासी रामनरेश (46) मंगलवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर आया था।रात में खाना खाने के बाद वह परिवार की ही एक महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। इससे आक्रोशित महिला के परिजनों ने रामनरेश की जमकर पिटाई कर दी। लाठी-डंडा और रॉड से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि रामनरेश के पुत्र अनिल कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें