फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी कोशिशें बेकार, नहीं बदले जा सके जर्जर तार

विज्ञापन
चांदपुर कॉलोनी में बांस बल्ली के सहारे पर लटकता बिजली का तार। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति में जर्जर-तार और पुराने पोल बड़ी बाधा बन रहे हैं। ढीले होकर नीचे लटक रहे तार कहीं हाथों से छू जा रहे हैं तो कहीं पेड़ों के बीच से गुजर रहे हैं। तेज हवा चलने पर इन तारों के टकराहट से होने वाली स्पार्किंग हादसे का कारण बन रही है। जर्जर तारों के कारण रोजाना घंटों आपूर्ति बाधित हो रही है। हादसे भी हो रहे हैं। जर्जर तारों को बदलने के लिए दावे तो खूब हुए, मगर सारी कवायदें कागजों तक ही सिमटी रहीं। नतीजा उपभोक्ता दुर्व्यवस्था का दंश झेलने को विवश हैं।
विज्ञापन

डोभी के बगेरवां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में बिजली के जर्जर तार तेज हवा चलने से आए दिन टूट कर गिरने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित रहता है। कई जगह पेड़ों की डालियां तारों से सटी है, जिससे हवा चलने पर चिंगारियां निकलती हैं। कई बार तार टूट कर गिर भी गए है। थून्ही गांव निवासी संतोष सिंह का कहना है कि अगर यह जर्जर तार बदला नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चंदवक कस्बा निवासी श्रीराम नाविक बताया कि लटकते बिजली के जर्जर तार कई बार टूट कर गिर चुका है। इसे बदलने के लिए जेई से शिकायत भी किया गया, मगर सिर्फ आश्वासन ही मिला है। आज तक जर्जर तार बदला नहीं गया है।
खुटहन क्षेत्र के विभिन्न गांवों व बाजारों में जर्जर और लटके तार बिजली आपूर्ति में समस्या का सबब बन गया है। जिसकी वजह से क्षेत्र में दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। उसमें भी लोवोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। बमुश्किल दस घंटे भी निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। अस्पताल रोड पर तो तार इतना नीचे झूल रहा है कि कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है। उधर विभाग जर्जर तार और ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने के कारण बिजली बाधित बता रहे है।
विज्ञापन

सुरेरी क्षेत्र के कठवतिया, राईपुर पाल्हनपुर, भदखिन, सुरेरी, आदि गांव में बांस बल्ली के सहारे लटकते हुए तारों से विद्युत की जा रही है जिससे ग्रामीणों में हादसा होने का खतरा बना हुआ है। कठवतिया गांव निवासी ग्राम प्रधान पति बलविंदर चौहान ने बताया है कि गांव में बांस-बल्ली के सहारे लटकते हुए तारों से विद्युत सप्लाई की जा रही है। इसमेंसुधार के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार विद्युत कर्मियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। राईपुर गांव निवासी गोकुल व आनंद ने बताया है कि विद्युत तार बहुत ही नीचे लटका हुआ है जिसकी शिकायत विभाग के कर्मियों से की गई फिर भी अभी तक सुधार नहीं हुआ जिससे खतरा बना रहता है। इस संदर्भ में विद्युत विभाग सुरेरी के जेई विजय पटेल ने बताया शिकायत मिली है बजट आते ही तारों को ठीक किया जाएगा।
बदलापुर क्षेत्र के बक्खोपुर गांव में एक किलोमीटर दायरे में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है। परिणाम स्वरूप डेढ़ साल के भीतर अब तक खुला तार टूट कर गिर जाने से गांव के रवि शंकर खरवार (28), मेंहीलाल प्रजापति (55) , मनोज त्रिपाठी (52) मौत हो चुकी है। वहीं राहुल पाल (24), राजकुमार निषाद (28), सुनील निषाद (24), राम यश निषाद (25) बिजली के तार के चपेट में आने से झुलस गए जिनका इलाज चल रहा हैं।
विद्युत आपूर्ति से संबंधित जो भी कमियां है उसे शीघ्र ही दूर किया जाएगा। अब बांस बल्ली के सहारे बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। अगर कहीं कुछ समस्या होगी तभी लोग इस तरह के वैकल्पिक व्यवस्था किए होंगे। उसकी जांच कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। -दिग्विजय सिंह एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय

चांदपुर कॉलोनी में बांस बल्ली के सहारे पर लटकता बिजली का तार। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें