फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबहादुर बने जिपं अध्यक्ष

Fri, 08 Jan 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा के राजबहादुर यादव अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्हें 81 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी  निर्दल प्रभावती पाल को महज 2 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


राजबहादुर के जीतते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और फिर बधाई देने वालों का तांता लग गया। देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे। 

गुरुवार को सुबह तकरीबन 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में मतदान शुरू हुआ। करीब साढ़े तीन बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव में सभी 83 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया।

जिसमें 35 महिला सदस्य भी शामिल हैं। इन सदस्यों में वार्ड संख्या 18 खुटहन तृतीय से धनराजी देवी (अशिक्षित), वार्ड नंबर 10 शाहगंज पंचम से किरन, वार्ड नंबर 6  शाहगंज प्रथम से नीलम (अशिक्षित),
विज्ञापन


वार्ड नंबर 5 करंजाकला पंचम इनरावती (साक्षर), वार्ड नंबर 29 महराजगंज द्वितीय से धनराजी देवी (पांच पास) ने सहयोगी के मदद से मतदान किया। जिला कारागार में बंद वार्ड संख्या 68 सिरकोनी द्वितीय से दीपक यादव ने पुलिस सुरक्षा में आकर मतदान किया।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पीसी पांडेय और जेई अखिलेश यादव सदस्यों की पहचान के लिए लगाए गए थे। सबसे अंतिम में वार्ड नंबर 70 सिरकोनी चतुर्थ की सदस्य  विनीता ने मतदान किया।

मतदान के लिए सदस्य प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ लेकर आए थे। पूरे समय तक जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी प्रेक्षक डा. हरिओम, एसपी राजूबाबू सिंह, सीडीओ पीसी श्रीवास्तव डटे रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने राजबहादुर यादव के नाम की साढ़े तीन बजे औपचारिक घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें