फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों को पूरा करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ और उत्तर प्रदेश व स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कालेज प्रबंधकों ने सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन कया। इस दौरान 11 सूत्री मांगों को लेकर कुलसचिव महेंद्र कुमार से करीब एक घंटे कुलपति सभागार में वार्ता की, लेकिन प्रबंधक, कुलपति के आकर मांगों का निस्तारण करने की मांग को लेकर शाम तक अड़े रहे। साथ ही मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की । ऐसा नहीं होने पर 5 जुलाई से होने वाली परीक्षाओं का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कोविड-19 के दौरान स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा में जिन कक्षाओं की परीक्षा नहीं कराई जा रही, उन कक्षाओं के छात्र और छात्राओं की फीस वापस कराई जाए या फिर उनका समायोजन हो। बीएड पाठ्यक्रम सेमेस्टर शुल्क अनुदानित व वित्तपोषित महाविद्यालयों के समान किया जाए। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की घोषित तिथि शासन की मंशा के विपरीत है । बारिश के मौसम में पेपर को सीधे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाए। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाएं तीनों पालियों की एक साथ में जमा कराया जाए। प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूर्व की भांति महाविद्यालय में कराने सहित आदि मांगें हैं, जिसे पूरा करने की मांग की जा रही है। इस दौरान मांगों पर कुलसचिव ने विचार करने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रबंधक नहीं मानें। प्रबंधक सीधे सभागार से बाहर आए और कुलपति कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। धरना देने वालों में अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी, महामंत्री सूर्यभान यादव ,राजबहादुर यादव, मानसिंह, विनोद तिवारी,कमलेस कुमार ,अजय कुमार, संदीप तिवारी,सतीश सिंह भानु यादव, डॉ ज्ञान प्रकाश पाठक, विकास पांडे, राजबहादुर सिंह ,चंद्रेश सिंह, अशोक सिंह,मुन्ना सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें