जौनपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मंडल रविवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को प्रेषित पत्र मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज को कैंप कार्यालय पर दिया। कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है, बुढ़ापे में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आधार है। सांसद ने अटेवा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह पेंशन मुद्दे को सदन में उठाने के साथ प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से और वित्त मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि तत्काल प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखवाया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व मंडल उपाध्यक्ष रमेशचंद्र यादव ने किया। इस मौके पर जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदू प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक, जिला कैडर प्रभारी टीएन यादव, जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ.राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।