फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाईटेंशन तार से छू गया बरातियों का डीजे, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। डीजे संचालकों की मनमानी और पुलिस प्रशासन की अनदेखी से शनिवार की रात बड़ा हादसा होने से बचा गया। हालांकि इस कारण नगर की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। नगर में एक बरात डीजे के धुन पर डांस करते करते निकली। डीजे अंजही और नईगंज मुहल्ले के बीच पहुंचा तो ऊंचाई अधिक होने से डीजे हाईटेंशन तार से छू गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तारों से तेज चिंगारी और धुआं निकलने लगा। अनहोनी की आशंका से डीजे पर मौजूद लोग कूद गए। डीजे के सबसे ऊपरी तल पर लकड़ी का साउंड बाक्स लगे होने से डीजे में करंट नहीं प्रवाहित हो सका,, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। विद्युत विभाग ने एहतियात के तौर पर आपूर्ति बंद करा दी। इसके बाद डीजे और बरात आगे निकल सकी। इस दौरान तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ आलोक उपाध्याय का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई। इससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जरूरत से ज्यादा डीजे की ऊंचाई करने वाले संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें