भिखारीपुर-फत्तूपुर निस्फी में घर के पास लगा नहर का पानी। संवाद
मीरगंज। झमाझम बारिश होने के दो दिन बाद मछलीशहर ब्लॉक के हवेली और अगहुआ गांव के ताल क्षेत्र के निचले हिस्सों में पानी भर गया है। जलभराव से लगभग 50 एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। यदि जल्द पानी नहीं निकला तो फसल सड़ जाएगी। इसके बाद दोबारा बारिश हुई तो बची-खुची फसल भी नष्ट हो जाएगी। किसानों ने बताया कि धान की रोपाई में प्रति एकड़ पांच हजार से 25 हजार रुपये तक खर्च हुआ है। छोटे-बड़े सभी काश्तकारों ने कर्ज और अपनी जमा पूंजी लगाकर फसल तैयार की थी। हवेली, भटहर, चौकी खुर्द और अगहुआ गांव के कई किसानों की धान की फसल प्रभावित हुई है। खेतों से पानी निकालने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।