फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
सुजानगंज -मृतिका रुमन गुप्ता की फाइल फोटो संवाद
विज्ञापन
सुजानगंज। बसरही गांव में रविवार को विवाहिता रुमन गुप्ता (29) की मौत हो गई। मृतका के पिता फूलचंद गुप्ता निवासी नेवढि़या बरईपार ने बेटी के ससुराल पक्ष पर हत्या करके आत्महत्या का रूप दिन जाने का आरोप लगाया है। सुजानगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार रुमन की शादी साल 2016 में संतोष गुप्ता के साथ हुई थी। दोनों से बेटा प्रतीक (8) और बेटी पलक (6) थे। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले संतोष ने मायके पक्ष को फोन करके बच्चों के नामांकन का हवाला देते हुए रुमन को ससुराल भेजने की बात कही थी। इसके बाद रुमन अपने मायके से बसरही स्थित ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें