फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन हुई बारिश, कई घर भी गिरे

Fri, 27 Jul 2018 12:04 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को रुक रुककर दिनभर बारिश होती रही। बारिश में जहां कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। वहीं मुंगराबादशाहपुर में मकान ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। मछलीशहर में तहसील की चहारदीवारी भी गिर गई।  एक अन्य महिला भी दीवार गिरने से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिले में और भी कई स्थानों पर कच्चे घर गिरने की सूचना है।
विज्ञापन

 मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में गुरुवार को दिन में करीब 3 बजे एक कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से उसमें दबकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। सरोखनपुर गांव निवासी यदुनाथ चौहान का कच्चा मकान है। रुक रुककर हो रही तेज बारिश के चलते दीवार एकाएक भरभरा कर गिर गई। जिससे घर के अंदर कार्य कर रही यदुनाथ की पत्नी गुड़िया (43) दीवार के मलबे के नीचे दब गई। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। उधर क्षेत्र के मझिगवां रामनगर कच्ची दीवार गिरने से बगल में काम कर रही मंजू (40) दब गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहसील मछलीशहर के मुख्य द्वार से होकर नगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर तहसील की बाउंड्री के बगल में मोची बिसारती की दुकान  है। बारिश की वजह से गुरुवार की भोर में दीवार अचानक गिर गई। अगर यही बाउंड्री दिन में गिरती तो बड़ी घटना हो सकती थी। बाउंड्री गिरने से तहसील परिसर असुरक्षित हो गया है।
मीरगंज के प्राथमिक स्कूल शेषजैनपुर में जलभराव से स्कूल चारों तरफ पानी से घिर गया है। स्कूल के मैदान में घुटने भर पानी लग गया है। पानी बरामदे तक पहुंच गया है। जिसके कारण बच्चे दो दिन से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। अध्यापक दिलीप यादव का कहना है कि जलजमाव के कारण पठन पाठन में दिक्कत हो रही है। स्कूल में 110 बच्चे पंजीकृत हैं। जलभराव से बच्चों के बीमार व दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है, जिसकी सूचना एनपीआरसी सरोज शर्मा को दे दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव का कहना है कि स्कूल के मैदान व बरामदे तक पानी भर जाने के कारण एनपीआरसी को निर्देश दिया गया है कि बगल के संतुराम पूर्व माध्यमिक स्कूल में बच्चों को शिफ्ट करके पठन पाठन कार्य कराया जाय। पानी कम होने पर फिर से स्कूल का संचालन सुचारु रूप से शुरू किया जाय। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में अजय चौरसिया का रिहायशी कच्ची मकान का एक दीवार अचानक गिर पड़ी। दीवार गिरने की तेज आवाज से रात में परिवार व आसपास के लोग जग उठे लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। कुछ गृहस्थी का सामान उसमें दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें