शाहगंज। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी नाजरीन पत्नी मो. असलम खान ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी को सौंपे गए पत्रक में नाजरीन ने कहा है कि शुक्रवार को उसका पति भरौली थाना शाहगंज में अपनी बहन के घर गया था। जहां से लौटते वक्त पति ने उसरहटा गांव में भारी भीड़ व पुलिस की मौजूदगी को देखकर वीडियो बनाने लगा। जिसपर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। काफी मिन्नत व खुशामद के बाद भी पुलिस ने मवेशी व प्रतिबंधित मांस बरामदगी से संबंधित मामले में जेल भेज दिया। महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति कमाने के लिए सऊदी अरब रहता है। जो कुछ दिन पूर्व घर आया था। महिला ने दावा किया कि उसके पति पर अबतक किसी भी प्रकार कहीं कोई अपराधिक मामला भी नहीं दर्ज है। और न ही उसकी उक्त मामले में किसी प्रकार की संलिप्तता रही है।