फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में छापा, 31 मिनट में खंगाले गए एक-एक बैरक

विज्ञापन
जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बाहर आते डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी अजय कुमार साहनी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिला जेल में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की। 31 मिनट तक चले इस कार्रवाई के दौरान जेल के अंदर हड़कंप मच रहा। लेकिन, तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नही मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी दोपहर 12.14 बजे जिला जेल पहुंचे। इनके साथ पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, क्षेत्राधिकारी सदर जितेंद्र दुबे सहित डेढ़ सौ फोर्स, जिसमें सौ से अधिक कास्टेबल, एसओजी, थानाध्यक्ष शामिल रहे। इस छापेमारी में शामिल अधिकारियों के मुताबिक 20-25 कास्टेबल के साथ एसओजी और इंस्पेक्टर एक-एक बैरक की तलाशी ले रह थे। इस दौरान जेल में हड़कंप मचा रहा है। दोपहर 12.45 बजे तक चले चेकिंग अभियान के बाद सभी बाहर आए। वहीं, इस दौरान अधिकारियों के द्वारा बंदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई और जेल अधीक्षक एसके पांडेय को निर्देश दिया गया कि बंदियों का इलाज की समुचित व्यवस्था बनाए रहे। जेल में गर्मी को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। पाकशाला में जाकर अधिकारियों हके द्वारा खाने की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान जिलाधिकारी में जेल परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिया गया। जिलधिकारी ने बताया कि जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें