फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Wins WC: महिला विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा बनकर राधा ने बढ़ाया जौनपुर का मान, जश्न का माहौल

Mon, 03 Nov 2025 12:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले की बेटी राधा यादव महिला विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा बनीं। इससे मड़ियाहूं के अजोसी गांव में जश्न का माहौल है। हर किसी को राधा पर गर्व हो रहा है। 
विज्ञापन
राधा यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के अजोसी गांव निवासी राधा यादव 2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा बनकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता पर उनके जिले व गांव में जगह-जगह जश्न का माहौल है।

विज्ञापन


उन्होंने फाइनल मैच में 5 ओवर गेंदबाजी करते 45 रन दिए, तो अंतिम में बल्लेबाजी करते हुए 3 रन बनाकर नॉट आउट रहीं। उन्होंने टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेला, जिसमें उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट लिए। 

वह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और उन्होंने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उनका जन्म भले ही जौनपुर में हुआ था, लेकिन वह मुंबई में पली-बढ़ीं। उनके पिता ओमप्रकाश यादव मूल रूप से जौनपुर के हैं और मुंबई में डेयरी का काम करते हैं। उन्होंने क्रिकेट में शुरुआत 6 साल की उम्र में किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें