फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि ने जीता हाकी का उद्घाटन मैच

Fri, 09 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार से पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हाकी प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पूविवि ने विलासपुर विश्वविद्यालय को 9-0 से हराकर अगले चक्र में अपना स्थान बना लिया। इससे पहले कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और गुब्बारा छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में उड़ीसा विश्वविद्यालय, बीएम मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा विहार, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, विलासपुर विश्वविद्यालय और पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुलपति ने कहा कि खेल में खिलाड़ियों को हमेशा आपसी सहयोग के साथ भाग लेना चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहता है।

इसके लिए खेल के नियमों को ध्यान में रखकर पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों को रहने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। खेल आयोजकों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखा जाए। इस मौके पर डा. राम आसरे शर्मा, डा. लालजी त्रिपाठी, डा. देवेंद्र सिंंह, डा. जेबी सिंह, रजनीश सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें