फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कर्मियों का वेतन काटने का दिया निर्देश

Fri, 09 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शुक्रवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए नेडा के परियोजना अधिकारी समेत अलग-अलग कार्यालयों के पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कार्यालयों में बेतरतीब रखी गईं पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने की हिदायत दी। समाज कल्याण और डीआरडीए कार्यालय में पिछले कई सालों से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराकर उसे चालू कराने का निर्देश दिया। मत्स्य विभाग के कर्मचारी सुदामा लाल के पिछले तीन महीने से लापता रहने पर उनके खिलाफ निदेशक को पत्र लिखने का निर्देश मत्स्य अधिकारी को दिया।

जिलाधिकारी शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अचानक विकास भवन पहुंच गए। उन्होंने निर्वाचन, एआर कोआपरेटिव, नेडा, विकलांग कल्याण, डीआरडीए, मत्स्य विभाग और समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग आदि कार्यालयों का निरीक्षण और कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका की जांच की।
विज्ञापन


 पीओ नेडा के कार्यालय में खुद परियोजना अधिकारी गायब थे। उनके कार्यालय की कर्मचारी सुशीला पांडेय और हीरालाल गायब थे। डीएम ने तीनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। मत्स्य विभाग के कर्मचारी सुदामा लाल गायब थे। उनके बारे में डीएम ने जानकारी की तो बताया गया कि तीन महीने पहले यहां ज्वाइन करने के बाद से ही वह लापता हैं।

कार्यकारी मत्स्य अधिकारी ने डीएम को बताया कि उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि निदेशक और प्रमुख सचिव को भी पत्र लिखें। डीआरडीए कार्यालय में सहायक अभियंता एवं प्रमुख वित्त लेखाधिकारी अनुपस्थित मिले।

दोनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश पीडी को दिया। विकास भवन के तीसरे तल पर जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से स्थापित शिकायती प्रकोष्ठ में सिर्फ एक कर्मचारी के उपस्थित होने पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। जांच के समय डीएम के साथ डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, पीडी सत्येंद्रनाथ श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें