वीर बहादुर सिंह पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पूविवि ने रवींद्र भारतीय विवि को हराकर खिताब जीत लिया।
जबकि पं रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर तीसरे और रांची विवि झारखंड चौथे स्थान पर रही। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। अन्तर विश्वविद्यालयी महिला वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पूविवि
और रविन्द्र भारतीय विवि वेस्ट बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें चार सेटों का मुकाबला बङ़ा ही रोमांचक रहा। काटे की टक्कर के मैच में दर्शक भी जोश से भर गए। पहले सेट में पूविवि ने रविन्द्र भारतीय को 25/19, दूसरे सेट में
25/18 से पछाङ़ते हुए तीसरे सेट में प्रवेश किया। जिसमें काटे की टक्कर में रविन्द्र भारतीय ने वापसी करते हुए 25/24 से पूविवि को पछाड़ दिया। लेकिन चौथे सेट में पूविवि ने रोमांचक वापसी करते हुए 25/19 से के अंतर से
मैच जीत लिया। इस प्रकार पूविवि ने 3/1 से रविन्द्र भारतीय विवि को हरा दिया। इसके अलावा पूरे प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पं रविशंकर राय छत्तीसगढ़ ने प्राप्त किया। चौथे स्थान पर रांची विवि झारखंड सफल रहा, खिलाड़ियों को
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्रो. बीबी तिवारी ने किया। इस मौके पर डा. शिवशंकर सिंह, डा. मानस पाण्डेय, डा. अविनाश पार्थिडेकर, डा. रजनीश, डा. प्रदीप कुमार, डा. एचसी पुरोहित, डा. देवेन्द्र नाथ सिंह, डा. अशोक सिंह, राम आश्रय शर्मा, डा. विजय तिवारी मौजूद रहे।