फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि ने रविंद्र भारतीय विश्वविद्यालय को हराया

Sun, 22 Jan 2017 01:02 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
महिला वाॅलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूविवि के स्टेडियम में शनिवार को पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयी वालीबाल महिला प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने रविंद्र भारतीय विवि को हरा दिया। पूविवि समेत चार टीमें अन्तिम मुकाबले में पहुंच गई है। पहला मैच पूविवि व पं. रविशंकर विवि रायपुर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें  पूविवि ने 3-0 के अन्तर से पं. रविशंकर रायपुर विवि को पराजित किया। दूसरा मैच रविन्द्र भारती विश्वविद्यालय व कोलकाता विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता विश्वविद्यालय ने एक तरफ  मुकाबले में रविन्द्र भारतीय  विश्वविद्यालय को 3-0 अंकों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


 तीसरे मैच पूविवि व रविन्द्र भारतीय विवि के बीच खेला गया। जिसमें पूविवि ने रवीन्द्र भारतीय विवि को 3-0 अंकों के अंतर से पराजित किया। चौथे मैच में पं रविशंकर विश्व विद्यालय ने कोलकाता विवि को 3-2 अंकों के अंतर से पराजित किया। रविवार को आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफ ाई चारों टीम में खिताबी मुकाबला होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें