फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि : एमएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 7 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएड सत्र 2026-28 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 7 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग में प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के आधार पर शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एमएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। अभ्यर्थी इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। पहली काउंसिलिंग में सामान्य रैंक 1 से 200 तक के अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बुलाया गया है। वहीं, सामान्य रैंक 201 से 370 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दोपहर 1:30 बजे से शाम चार बजे तक होगी। विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल होने से पहले वेबसाइट से प्रारूप डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरने के निर्देश दिए गए हैं। काउंसिलिंग से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्धारित तिथि और समय पर काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचना होगा। कुलसचिव की ओर जारी पत्र में बताया गया कि एमएड में प्रवेश संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विश्वविद्यालय से संबंधित जौनपुर और गाजीपुर के आठ महाविद्यालयों में बीपीएड की सीटों को काउंसिलिंग के जरिये भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें