फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पति फंदे से लटका मिला पत्नी का बेड पर था शव

विज्ञापन
नेहा, फाइल फोटो
विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में दंपती गोविंद और नेहा के शव मिले। पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पति फंदे से लटका था। बुधवार की रात दोनों में विवाद हुआ था। दोनों की लगभग चार महीने पहले शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। तिसौली गांव निवासी मिठाईलाल के पुत्र गोविंद (22) की शादी 10 मई को सुल्तानपुर जनपद की नेहा (20) से हुई थी। खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गोविंद के पिता ने बाहर से आवाज लगाई लेकिन कमरे से काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर पिता ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गोविंद का शव फंदे से लटका था, जबकि नेहा का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने गोविंद के शव को उतारा। कमरे की तलाशी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। वहीं, नेहा के शरीर पर भी चोट के निशान नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें