फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल युवा महोत्सव 24 से 26 अक्तूबर तक, होंगे रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल युवा महोत्सव का आयोजन इस बार 24 से 26 अक्तूबर तक किया जाएगा। महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन इस बार नव दुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट गोमती नदी के तट पर किया जाएगा। युवा महोत्सव के संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के डीन प्रोफेसर मनोज मिश्र, शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे की उपस्थिति में निर्णय लिया गया। प्रो समर बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद के साथ पूर्वांचल के युवा कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। महोत्सव को मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल युवा महोत्सव का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के आयोजन में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। युवा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद के नवोदित कलाकारों के साथ साथ अन्य प्रदेशों के कवि, नृत्य, गायन, वादन, मिमिक्री, फिल्म जगत आदि के विशिष्ट कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। विगत दो वर्षों में ही पूर्वांचल युवा महोत्सव के आयोजन ने जनपद के कलाकारों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। कलाकारों को पूर्वांचल युवा महोत्सव का इंतजार है। बैठक में शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, संजय सिंह, मोंटू पाठक,उपेंद्र कुमार मिश्र, चंद्रमणि मिश्र, श्यामिनी सिंह, राखी सिंह आदि ने सुझाव दिए। आभार महामंत्री निवेदिता राय ने व्यक्त किया। संचालन अविनाश दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें