फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल विवि के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं 19 दिसंबर तक चलेंगी। समर्थ पोर्टल सक्रिय नहीं होने के कारण प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। अगले सप्ताह पोर्टल सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं 19 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा के लिए एक महीने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। पूर्व की भांति परीक्षाएं कराई जाएंगी। शासनस्तर से समर्थ पोर्टल सक्रिय नहीं होने के कारण पहले सेमेस्टर का परीक्षा फार्म ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। जल्दी ही परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि फार्म ऑनलाइन होने के बाद पहले और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शुरू करा दी जाएंगी। इसके साथ ही बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम और बीसीए, बीबीए की परीक्षा के लिए भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर महाविद्यालयों को परीक्षा कराने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें