फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया पौधरोपण

Sat, 03 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने नए वर्ष में संकाय भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


 जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने कनेर का पौधा लगाया।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने एक छात्र एक पेड़ योजना भी चला रखी है।

 आज लगाए गए पौधे हमें प्रकृति के प्रति प्रेम का सदैव संदेश देते रहेंगे। जनसंचार और सामाजिक मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद विभाग में सजावटी पौधे भी गमलों में लगाए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, सुनीता, विवेक , सुशील, संध्या, सुभाषिनी, उमेश, संगीता, शिखा, कीर्ति, रोहित, प्रिंस, दीपक, मूलचंद्र, डा. सुनील कुमार, डा. रुश्दा आजमी, पंकज सिंह, अरुण सिंह, वीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, आशुतोष सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें