मछलीशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील सभागार में गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का बीएलओ और सुपरवाजरों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने सभी को फाॅर्म-6, फाॅर्म-7, फाॅर्म-8 को भरने के बारे में जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में सभी लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। दावे और आपत्तियां भी ली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी के अतिरिक्त एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु की पूर्ण कर रहे मतदाताओं के फार्म 6 भरवाए जाए। घोषणा पत्र अवश्य भरवाए जाएं। इसके साथ ही जितने भी फाॅर्म प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें शीघ्र अपलोड कर दिया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी करें। पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के साथ डिजिटल क्राॅप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री सहित राजस्व के अन्य कार्यों को समय पर संपादित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एआरओ मछलीशहर सौरभ कुमार, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।