फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित, 67 हजार बढ़े मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
। जनपद के नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को किया गया। इसके मुताबिक इस बार जिले में 67 हजार मतदाता बढ़े हैं। यानि इस बार विधानसभा चुनाव में 34 लाख 80 हजार 744 मतदाता मतदान में हिस्सा ले सकते हैं। इनमें 18 लाख 10 हजार 105 पुरुष, 16 लाख 70 हजार 525 महिला तथा 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने के लिए सभी प्रकार की निगरानी टीमों को (स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सचल दस्ता) पुलिस लाइन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन संबंधी तैयारी पूरी कर लें। आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर सरकारी भवनों से प्रचार सामग्री उतारने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में तीन सचल दस्तों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिनकी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। स़चल दस्ता चेक प्वाइंट पर अवैध शराब, अवैध नकदी सहित अन्य की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सामंजस्य स्थापित कर कार्य करेंगे। उन्होंने आबकारी विभाग एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करें।इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, ट्रेजरी ऑफिसर सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें