फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने गिनाई समस्याएं, एएसपी सिटी ने बताए समाधान

विज्ञापन
जगदीशपुर के गायत्री विहार कॉलोनी में अमर उजाला अपराजिता द्वारा आयोजित पुलिस की चौपाल में जनता स? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के जगदीशपुर स्थित गायत्री बिहार कॉलोनी में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जनता ने पुलिस अधिकारियों के सामने न सिर्फ समस्याएं गिनाई, बल्कि समाधान के सुझाव भी रखे। सड़क सुरक्षा, महिला अपराध, साइबर क्राइम पर भी चर्चा हुई। इस पर महिलाओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। सुझावों पर अमल करने का भरोसा भी दिया। एएसपी सिटी ने कहा कि पुलिस भी इसी समाज का अंग है। जो विसंगतियां समाज में हैं, वही पुलिस में भी हैं। पुलिस में भी अगर कोई गलती करता है तो उसके लिए भी सजा के वही प्रावधान हैं, जो आम नागरिक के लिए हैं। कानून सभी के लिए बराबर है। पुलिस के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। इसलिए अगर किसी को पुलिस से कहीं कोई दिक्कत होती है या पुलिस उनकी समस्या को नजरअंदाज करती है तो उसकी शिकायत ऊपर करें, कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि सड़क हादसों में ही सबसे अधिक लोगों की जान जाती है। पुलिस ट्रिपल सवारी और बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने से रोकती है तो वह लोगों के भले के लिए ही करती है। जनता को भी पुलिस के सहयोग के लिए आगे आना होगा। पुलिसिंग में जो भी कमियां हैं वह संवाद से ही दूर होंगी। इसके लिए अमर उजाला की ओर से की जा रही यह पहल सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिरजू सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। संचालन अश्वनी सिंह ने किया। इस दौरान 100 से अधिक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें