फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के 96 कालेजों का रुके गा रिजल्ट

Thu, 21 May 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल के आरोप में 96 कालेजों का रिजल्ट विश्वविद्यालय घोषित नहीं करेगा।
विज्ञापन


मामले की जांच के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आरोपी कालेजों की कापियां विश्वविद्यालय के यूएफएम (अनफेयर मीन) कमेटी को सौंप दी गई है। आजमगढ़ के सबसे अधिक 63 कालेजों पर सामूहिक नकल का आरोप है।

 विश्वविद्यालय से संबद्ध चार जनपदों में करीब पांच सौ कालेज हैं। सत्र 2014-15 की मुख्य परीक्षा के दौरान उड़ाका दल ने 96 परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल कराने की शिकायत विश्वविद्यालय से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनमें सबसे अधिक 63 कालेज आजमगढ़ के हैं। जौनपुर के 12, गाजीपुर के आठ और मऊ जनपद के 13 कालेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की शिकायत की गई थी।

 विश्वविद्यालय ने मामले को यूएफएम कमेटी को सौंप दिया है। कमेटी ने आरोपी कालेजों की कापियां अपनी निगरानी में रख ली है। कमेटी ने तय किया है कि इन कापियों का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों से कराया जाएगा। जांच पूरी होने तक संबंधित कालेजों का रिजल्ट रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें