फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि : रिजल्ट में त्रुटियों के निस्तारण के लिए जारी किया मेल आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के रिजल्ट में त्रुटियों को सुधारने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए एक मेल आईडी जारी किया है। छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी को इस मेल के जरिये सुधारा जाएगा। छात्रों को विश्वविद्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पिछले सत्र में जिन छात्रों के रिजल्ट में कोई गड़बड़ी है, संबंधित कॉलेज उस रिजल्ट को अपने मेल आईडी से अपलोड करा दें, उसका निस्तारण करा दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को सभी जरूरी प्रमाण पत्र देना होगा। बता दें कि दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल तमाम ऐसे छात्र हैं जिनके रिजल्ट में काफी त्रुटियां हैं। उसे ठीक कराने के लिए छात्र विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। समर्थ पोर्टल वाले छात्रों का कुछ रिजल्ट भी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके चलते छात्रों को दाखिला भी अगले सेमेस्टर में नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर छात्र कॉलेजों में जानकारी करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें