शाहगंज- मां-बेटी की मौत पड़ा मकान का मलबा। संवाद
- फोटो : आईसीयू वार्ड में भर्ती झुलसी महिला सोनम। संवाद
शाहगंज। राजापुर सहावें गांव में बुधवार की दोपहर में छप्पर में बनी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से ज्ञानती देवी (46) और उनकी बेटी अंब्रिका (12) की मौत हो गई। हादसे में एक बकरी भी दबकर मर गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि राजापुर सहावें गांव निवासी बिंदु राजभर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार की दोपहर वे घर के बाहर बैठे थे। छप्पर की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मलबा हटाकर मां-बेटी को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मां और बहन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटी की मौत से बिंदु राजभर बेसुध हो गए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।