वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर नए सत्र की कापियों का मूल्यांकन हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ।
रजिस्ट्रार वीके पांडेय की मौजूदगी में पंडित शशिकांत ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर मूल्यांकन शुरू कराया। मूल्यांकन प्रभारी डा. राम मोहन सिंह को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन मूल्यांकन की औपचारिकता पूरी की गई। पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की कापियों का मूल्यांकन पहले शुरू कराया गया। मास काम की 4500 कापियां हैं।
पहले दिन पांच परीक्षकों ने मूल्यांकन शुरू किया। पत्रकारिता की कापियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद दूसरे विषय का मूल्यांकन शुरू कराया जाएगा। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को लेटर जारी कर दिया गया है।
इस मौके पर प्रो. वीके सिंह, डा. अवध बिहारी सिंह, एमएम भट्ट, संजय श्रीवास्तव, जगदंबा मिश्रा, कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अमलदार यादव, राजेंद्र सिंह, श्याम त्रिपाठी, केपी सिंह, नागेंद्र, राम मिलन, उमाशंकर यादव, चंद्रभूषण मौर्या आदि मौजूद थे।