फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि : सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन इसी सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर और स्नातकोत्तर के सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन इसी सप्ताह से आनलाइन किए जाएंगे। परीक्षाएं नवंबर में कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर से संबद्ध 573 महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। गाजीपुर में 354 महाविद्यालय जुड़े हैं। इसमें राजकीय महाविद्यालय 5, अनुदानित महाविद्यालय 22 और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की संख्या 343 है। इसी प्रकार राजकीय विद्यालय दो, अनुदानित महाविद्यालय 14 और स्ववित्तपोषित महाविद्यालय 203 हैं। परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन इसी सप्ताह शुरू कराएगा।
प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का पंजीकरण कराने के साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन कराने में समय लगेगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में कला संकाय, विज्ञान संकाय, शिक्षा संकाय, कृषि संकाय, विधि संकाय, इंजीनियरिंग संकाय, वाणिज्य संकाय, प्रबंध संकाय और अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण और आनलाइन आवेदन कराने की प्रक्रिया इसी सप्ताह में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें