फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराएं आवास: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें डीएम ने पीओ डूडा अनिल वर्मा को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से दिलाया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कितनी किस्त दी जा चुकी है, उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की हिदायत दी। कोरोना महामारी में प्रभावित प्रवासी मजदूरों, रेहड़ी, खोमचे वालों का डाटा फीड कराकर समिति से जांच कराने के बाद 1000 रुपये उपलब्ध कराने की भी हिदायत दी। अधिशाषी अभियंता जल निगम व कंपनी के ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिया कि नमामि गंगे व अमृत योजना के तहत शहर में सीवर पाइप लाइन डालने के कारण जो सड़कें खराब हुई हैं, उनको ठीक कराएं, ताकि बारिश में लोगों को समस्या का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें