केराकत ब्लॉक सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बैंकों के द्वारा इनवैलिड दिखाए जाने तथा मिसमैच नामों को सही कर वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।
एसडीम नेहा मिश्रा ने बताया कि तहसील में अधिकांश किसानों का इनवैलिड व मिसमैच नाम होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने तहसील कर्मियों से कहा कि सूची को लेकर संबंधित बैंकों में कंप्यूटर ऑपरेटर को भेजकर नाम सही करवा लें। आधार कार्ड पर हिंदी और अंग्रेजी में अंकित नाम स्पेलिंग को ही बैंक में किसानो की ओर से खोले गए खाता के नाम से सही कराएं ताकि उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके। पात्र कृषक के सामने पिता का नाम व उनका मोबाइल नंबर अवश्य लिखा हो। बैठक में सभी लेखपाल, सचिव, पंचायत सहायक, कृषि विभाग और ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।