फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लावारिस मिला चार साल का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बिशुनपुर चौराहे के बगल सुइथाखुर्द गांव में शनिवार को एक चार वर्षीय बालक लावारिस पाया गया। वह अपना नाम गुलाब और पिता का नाम रामचंदर ही बता पा रहा है। गांव और पता उसे मालूम नहीं है। ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद भी उसका पता ज्ञात नहीं हो सका। मामले की सूचना पर गांव पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बच्चे से बातचीत के बाद उसे थाने ले आए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उसके विषय में जानकारी हो तो थाना और क्षेत्राधिकारी के सीयूजी नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें