फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव में धान लगाकर किया विरोध

विज्ञापन
30- जंघई में सड़क पर बने गड्ढे में जमा पानी के बीच धान रोपकर विरोध प्रकट करता ग्रामीण। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर जंघई मार्ग पर जंघई स्टेशन रोड पर जलजमाव भरे गड्ढे नाराज बाजारवासियों ने धानलगाकर विरोध किया। इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और नारेबाजी की। मछलीशहर जंघई मार्ग पर जंघई में स्टेशन जाने वाले रास्ते मे सडक नीचा होने के कारण गड्ढे मे जलभराव हो गया है। जिससे राहगिरों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधिओं का भी ध्यान आकृ्षट कराया इसके बाद भी सडक का गड्ढा नही भरा गया। जिससे नाराज बाजारवासियों ने बुधवार को गड्ढे मे धान रोप कर विरोध जताया। आरोप है कि जंघई तिराहा से फाटक तक सडक नीची है। जिसमें जगह जगह गड्ढा है। जिसमें हल्की बरसात में भी पानी भर जाता है। जिससे राहगिरों को आने जाने में दिकक्तत होती है। लोगों का कहना है कि फाटक तक सडक को इण्टरलाकिंग करा कर सडक ऊचा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें