फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 02 Jun 2015 12:33 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे गांवों में बीएलओ की ड्यूटी लगाए जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने तैनाती वाले गांवों में ही बीएलओ की ड्यूटी करने की मांग कर रहे थे। मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी देते हुए बगैर सामग्री लिए ही वापस चले गए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण के लिए सामग्री लेने आए थे, लेकिन जब उन्हें पता लगा कि उनकी बीएलओ के रुप में दूसरे गांव में ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद वह भड़क उठे। नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। साथ ही अपने तैनाती वाले गांव में बीएलओ के रूप में तैनात करने की मांग करने लगे। हालांकि प्रभारी एडीओ पंचायत रमेश यादव ने प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया कि जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ के रूप में एक दूसरे के गांव में ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में यह ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बगैर सामग्री लिए ही वापस चले गए। प्रदर्शन करने वालों में नीलम सिंह, चंदा देवी, रेखा सिंह, मुन्नी देवी, किरन सिंह, संध्या देवी, सुशीला देवी, आशा, प्रतिमा, शशि मिश्रा, मीना, गायत्री व गीता आदि उपस्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें