मेढ़ा-रामीपुर संपर्क मार्ग के निर्माण को ग्रामीणों ने रोक दिया और स्थानीय विधायक ने कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि मानकों से खिलवाड़ की आशंका पर काम रोक दिया गया है और कहा गया है कि जब विधायक संतुष्ट होंगे तब काम शुरू होगा।
सिंगरामऊ क्षेत्र के बहु प्रतीक्षित मेढा-रामीपुर संपर्क मार्ग पर मानक के अनुरूप कार्य न होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य रोक दिया और विरोध दर्ज किया। बताते चलें कि बदलापुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली कई सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मेढा-रामीपुर संपर्क मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है। इस सड़क पर मानक के हिसाब से कार्य न होने से असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ता नितिन उपाध्याय व विजय सिंह सहित ग्रामीणों ने मरम्मत के कार्य को रोक दिया और इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र से की। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए विधायक ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई।