फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गली में पेशाब करने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल; चार के खिलाफ एफआईआर

Wed, 12 Feb 2025 05:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। मामले में एक महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बहिरी गांव में दो मकानों के बीच की गली में पेशाब करने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी डोभी लाया गया। चिकित्सकों ने दो घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


यह है मामला
बहिरी गांव निवासी रामशंकर यादव की पत्नी कई महीने से शिकायत कर रही थीं कि पड़ोस का अशोक यादव दो मकान के बीच गली में आए दिन पेशाब करता है। एक माह पूर्व थाने पर भी शिकायत की गई थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांति भंग में दो को पाबंद भी किया था। 

सोमवार देर शाम फिर अशोक उसी गली में दोबारा पेशाब कर रहा था, इसे देख दूसरे पक्ष ने मना किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से घूरा व अशोक व दूसरे पक्ष से रामशंकर, मनोज, सूरज, चांद घायल हो गए। थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि उषा यादव की तहरीर के आधार पर रामशंकर यादव, मनोज, सूरज, चांद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर करवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें