फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 15 दिन से जला ट्रांसफॉर्मर, 100 घरों में बिजली नहीं होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चंदवक।
विज्ञापन

डोभी के मूर्खा गांव में बीते 15 दिनों से ट्रांसफॉर्मर जला है। इससे 100 घरों में बिजली नहीं है। उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ज्यादा लोड होने के कारण बार-बार खराब हो जाता है। कई बार बिजली निगम से शिकायत की गई। अभी तक समस्या ठीक नहीं हुई। समस्या समाधान की मांग के लिए शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की कि 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। प्रदर्शन में रामसेवक राम, सोहनलाल, जितेंद्र राम, सुधीर राम, बिरगू राम, बबलू राम, संजय कुमार, प्यारेलाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें