बड़े हनुमान मंदिर के परिसर में आयोजित सामूहिक रूद्राभिषेक अनुष्ठान में शामिल लोग। संवाद
जौनपुर। रासमंडल स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में पं. बांके महाराज ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान और आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी के सानिध्य में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य ने कहा कि श्रावण मास में पार्थिव शिवार्चन से समस्त पातकों का नाश होता है। 35,035 पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारुद्राभिषेक हुआ। शिव की उपासना के पौराणिक महत्व की चर्चा करते हुए आचार्य द्विवेदी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने भी लंका पर आक्रमण करने से पहले समुद्र तट पर बालू का शिवलिंग बनाकर पूजन किया था। प्रमुख यजमान विवेक पाठक, शशांक सिंह रानू, नीरज उपाध्याय, जेपी सिंह, राजेश अर्चना सिंह, संजय सिंह, रत्नेश सिंह थे। संवाद