फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आयु सीमा संशोधन के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कलेक्ट्री युवा अधिवक्ता संघ के सदस्य। पाठक
विज्ञापन
जौनपुर। आयु सीमा में संशोधन के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार की सुबह अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ की ओर से प्रस्तावित आयु सीमा संशोधन का विरोध किया जा रहा है। धरने का नेतृत्व संघ के पूर्व महामंत्री लाल बहादुर कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि 439 अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर करके अध्यक्ष और महामंत्री को प्रार्थना पत्र देकर बैठक बुलाने की मांग की थी। 15 दिन बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने कहा कि मौजूदा बायलॉज में आयु अस्वीकृति की व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद इसे लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान लालबहादुर यादव, बृजेश यादव, गुजार यादव, शैलेंद्र यादव, शशांक शेखर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें