बरामद किए गए चोरी किए गए मंदिर से घण्टे। पुलिस विभाग
जौनपुर। जिले में मंदिरों से मूर्ति और घंटे चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन मूर्तियां और 26 घंटा बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई लाइन बाजार थाने की पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तारी बुधवार को रामपुर थानाक्षेत्र के कुंभापुर गांव से हुई। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई एक किआ सॉनेट कार भी जब्त की है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने पुलिस लाइन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामपुर थानाक्षेत्र के कुंभापुर गांव निवासी शिवप्रकाश तिवारी उर्फ राजन, ब्रह्मदेव तिवारी उर्फ ओम तिवारी, रोहित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी जमालापुर, रामपुर और रामबाबू जायसवाल निवासी रामपुर शामिल हैं। पांचवां आरोपी रोहित गुप्ता निवासी गोपालापुर रामपुर है। संवाद