फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अनुसूचित जाति की आबादी में देसी शराब की दुकान शिफ्ट किए जाने पर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम जमुहर की अनुसूचित जाति की घनी आबादी वाले क्षेत्र में देसी शराब की दुकान शिफ्ट किए जाने के निर्णय का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला आबकारी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मछलीशहर को सौंपा है। दुकान को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए पत्र के अनुसार, जमुहर बाजार में हाईवे पर सरकारी देसी शराब की दुकान स्थित है। उसको अब जमुहर से खाखोपुर मार्ग पर स्थित राजेश मछली वाले के मकान में स्थानांतरित किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह यह नई दुकान खोली जा रही है, वह पूरी तरह से अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के लोगों की घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इस मकान के 300 मीटर के दायरे में कई परिवार निवास करते हैं। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने चिंता जताई हैं कि यहां दुकान खुलने से बहनों-बेटियों की सुरक्षा पर खतरा होगा। असामाजिक तत्वों और शराबियों द्वारा उनके साथ अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी की घटना बढ़ जाएगी। ज्ञापन सौंपते समय गांव की पुष्पा, संजू, शारदा देवी, शिंगावती, संगीता, उर्मिला आदि के अलावा पुरुष भी मौजूद रहे। इस मामले में उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय का कहना है कि पहले दुकान हाईवे पर थी जिसे आबकारी विभाग द्वारा शिफ्ट किया जा रहा है। ग्रामीणों से प्राप्त विरोध पत्र को पुलिस और आबकारी विभाग को भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें