फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल मृल्यवृद्धि के विरोध में सपाइयों ने निकाली सायकिल रैली

विज्ञापन
01- मुफ्तीगंज में डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में जुलूस निकलते समाजवादी पार्टी के कार्यक? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बे में सायकिल रैली निकाली। मौजूदा सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

हनुवाडीह स्थित सपा कार्यालय से केराकत के पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज और पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में निकली सायकिल रैली मुफ्तीगंज बाजार से मुर्तजाबाद होते हुए वापस आकर हनुवाडीह सपा कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने कहा कि भाजपा राज्य में लूट, भ्रष्टाचार, बलात्कार की घटनाएं चरम पर हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन पेट्रोल डीजल का मूल्य बढ़ा रही है। इससे ट्रकों का किराया बढ़ गया है। सभी सब्जियों, फलों आदि का भाव आसमान पर पहुंच गया है। अगर यही हाल रहा तो जनता भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगी। इस अवसर पर रामनेत यादव, कृपाशंकर यादव, अमित यादव, सचिन यादव, भुलई यादव, राम प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें