फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने समस्त राजनीतिक दलों, जन प्रतिनिधियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। क्षेत्र के 364-बदलापुर, 365-शाहगंज, 366-जौनपुर, 367-मल्हनी, 368-मुंगरा बादशाहपुर, 369-मछलीशहर, 370-मड़ियाहू, 371-जफराबाद एवं 372-केराकत के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने के बाद आयोग के निर्देशों पर मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसका आलेख्य प्रकाशन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को समस्त विधानसभा मुख्यालय, तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय जौनपुर में कर दिया गया है। जनपद में समस्त मतदाताओं, राजनीतिक दलों एवं जन प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि आलेख्य प्रकाशित की गई मतदेय स्थल की सूची का परीक्षण कर लें। यदि कोई आपत्ति व सुझाव हो तो 10 जुलाई तक संबंधित तहसील कार्यालय व उप जिलाधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय जौनपुर में उपलब्ध करा दें। मतदेय स्थलों की सूची किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में कार्यालय एवं संबंधित उप जिलाधिकारी व तहसील कार्यालय में तथा जनपद की वेबसाइट पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें