फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच पाली में 4493 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा समाप्त होने के बाद केन्द्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 जनपद के 23 केंद्रों पर शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा तीन दिन तक पांच पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 51667 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4493 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा में 10584 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 9150 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1314 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में 10584 पंजीकृत थे। इसमें से 9293 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1291 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे तीन जुलाई को पहली पाली में कुल 10584 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 10055 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 529 ने परीक्षा छोड़ दिया। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में 10584 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 10156 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 428 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा के तीसरे और अंतिम दिन 4 जुलाई को एक पाली में परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा में 9331 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 8520 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 811 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा-2026 2 एवं 3 जुलाई को दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में आयोजित की गई। जनपद में परीक्षा के लिए 23 केंद्र बनाए गए थे। सुचारु एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी सैमुअप पॉल एन, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते रहे। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग से आए पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें